ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

LAC पर फिर आमने सामने भारत-चीन सेना, हिंसक झड़प में एक आर्मी अफसर और 2 जवान शहीद

 लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास पैंगोंग सो झील और गलवान घाटी में चीनी सेना एक बार फिर आमने सामने आ गई। देर रात दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान के शहीद होने की खबर है। इस घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक की।

सेना के आरंभिक वक्तव्य में कहा गया कि गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के जवानों के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई है जिसमें दोनों और के सैनिक हताहत हुए हैं। सेना ने पुष्टि की है कि इस दौरान एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गये। दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी गलवान घाटी में बातचीत कर रहे हैं जिससे तनाव को दूर कर स्थिति को सामान्य किया जा सके। सेना ने स्पष्ट रूप से कहा कि झड़प में दोनों ओर के सैनिक मारे गये हैं हालाकि यह नहीं बताया गया है कि चीन के कितने सैनिक हताहत हुए हैं। सेना ने यह भी साफ किया है कि झडप के दौरान फायरिंग नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में पिछले एक महीने से भी अधिक समय से दोनों सेनाओं के बीच गंभीर गतिरोध बना हुआ है। इस गतिरोध को दूर करने के लिए पिछले कुछ सप्ताह में दोनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं। गत 6 जून को हुई लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता के बाद दोनों सेनाओं ने अपने सैनिकों को कुछ पीछे हटाने का निर्णय लिया था। पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान ही यह झडप हुई है।

पिछले एक महीने में दोनों सेनाओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट भारी वाहनों, उपकरणों और जवानों का जमावड़ा बढा दिया है। दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व की ओर से निरंतर कहा जा रहा है कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिये निकाला जायेगा। दोनों सेनाओं के अधिकारियों के बीच सोमवार को भी एक बैठक हुई थी। दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद बातचीत के जरिये गतिरोध को दूर करने के प्रयासों को ठेस लग सकती है।

Related Articles

Back to top button