ब्रेकिंग
Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर SRMS Bareilly Ragging Case: मेडिकल छात्र की आत्महत्या की कोशिश; सीनियर छात्रों और कॉलेज प्रशासन पर F... Greater Noida GST Office: मीटिंग में फटकार के बाद डिप्टी कमिश्नर की बिगड़ी तबीयत; विभागीय अधिकारियों ... Kushal Tandon Reality Show: 12 साल बाद रियलिटी टीवी में वापसी करेंगे कुशाल टंडन; 'द अलायंस इंडिया' म... Fable 5 & Mythos 5 Controversy: नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर एंथ्रोपिक के AI मॉडल पर रोक; एआई जगत ... Global Oil Market Impact: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट; क्या भारत में सस्... India vs Afghanistan 1st ODI: विराट-हार्दिक के बिना कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? जानें संभावि... Shani Dev Stories: शनि देव की वक्र दृष्टि का क्या होता है प्रभाव? भगवान शिव और गणेश जी से जुड़ी रोचक ... Abhishek Banerjee News: TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस; फर्जी हस्ताक्षर और जमीन कब्जा माम...
देश

पहले विधायक, फिर सांसद और अब लोकसभा के स्पीकर बने ओम बिड़ला, PM मोदी ने दी बधाई

सुमित्रा महाजन के बाद आज लोकसभा को नया स्पीकर मिला है। हमेशा की तरह PM नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लिया और एक ऐसे सांसद को लोकसभा स्पीकर के लिए चुना जिसका नाम रेस में भी नहीं था। राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला को आज निर्विरोध रूप से लोकसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। मंगलवार को ही उन्होंने अपना नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी ने पर्चा नहीं भरा है, ऐसे में उनका चुना जाना तय है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, एनडीए के सभी दल और अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी ओम बिड़ला के नाम का समर्थन किया। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिड़ला के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका राजनाथ सिंह ने समर्थन किया।

इसके बाद अमित शाह, अरविंद सावंत समेत अन्य कई सांसदों ने ओम बिड़ला का प्रस्ताव रखा और अन्य सांसदों ने उसका समर्थन किया। चुनाव की प्रक्रिया के बाद ओम बिड़ला ने स्पीकर पद की कुर्सी संभाली और सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा स्पीकर के लिए एनडीए में अपने साथी शिवसेना, जेडीयू, अकाली दल के साथ मिलकर ओम बिड़ला का नाम आगे बढ़ाया। एनडीए के साथियों के अलावा ओडिशा की बीजू जनता दल ने भी ओम बिड़ला का समर्थन किया। वहीं कांग्रेस की बैठक में भी तय हुआ कि उनकी ओर से किसी को खड़ा नहीं किया जाएगा, इसी के साथ उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।

गौरतलब है कि ओम बिड़ला के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा एनडीए के अन्य नेता शामिल थे। बता दें कि ओम बिड़ला राजस्थान के कोटा से सांसद हैं और दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। इससे पहले वह राजस्थान सरकार में संसदीय सचिव रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लीक से हटकर कई पहल की थीं। 2014 में कई संसदीय समितियों में रहे। इसके अलावा उनकी प्रबंधन क्षमता भी अच्छी है। बड़े नेताओं से रिश्ते भी अच्छे हैं। ऊर्जावान भी हैं। हालांकि, वसुंधरा राजे से उनके रिश्ते ज्यादा बेहतर नहीं बताए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिड़ला को नए लोकसभा स्पीकर बनने पर बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button