ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
देश

शवों को घसीटने के मामले में अब राज्यपाल धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजी चिट्ठी

कोलकाता। महानगर के गरिया श्मशान घाट के निकट शवों को लोहे के हुक से घसीट कर गाड़ी में रखने की घटना पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगी है और आम लोगों से माफी मांगने को कहा है।

शुक्रवार को राज्यपाल ने ट्विटर पर पत्र पोस्ट किया जिसमें लिखा है कि मैंने गृह सचिव और कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन दोनों ने जानकारी नहीं दी। फिरहाद हकीम तो आए ही नहीं। इसलिए आपको पत्र भेजना पड़ा है।

पत्र में राज्यपाल ने सवाल किया है कि क्या होता अगर घसीटे जाने वाले शवों में से कोई एक आपका रिश्तेदार या दोस्त होता? राज्यपाल ने लिखा है कि इसी तरह के सवाल लोग पूछ रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस बाबत पूरी जानकारी देनी चाहिए।

राज्यपाल ने लिखा है कि जिस तरह से शवों के साथ बर्बरता की गई है वह हमें शर्मिंदा करने वाला है और इससे राज्य की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने यह भी कहा है कि इसकी वजह से बंगाल के आम लोगों में गुस्सा है और यह तभी कम होगा जब सीएम और राज्यपाल दोनों माफी मांगेंगे।

हाल ही में पश्चिम बंगाल से एक वीडियो सामने आया था जिसमें कोलकाता नगर निगम के वाहन में रखने के दौरान शव घसीटे जा रहे थे। इसको लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर से ममता सरकार से सार्वजनिक तौर पर माफी माँगने के लिए कहा है। ‘मानव शरीर को हूक से खींचने वाला यह भयावह अकल्पनीय डर हमें लंबे समय तक परेशान करेगा। ममता बनर्जी द्वारा प्रायश्चित के रूप में सार्वजनिक माफी अपेक्षित है। यह बर्बरता मानवता पर अमिट दाग है। शवों का अंतिम संस्कार तय पंरपरा के अनुसार होना चाहिए। यह एक गंभीर और आध्यात्मिक कार्य है।’’

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के शवों को लोहे के हूक से खींचने को लेकर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बर्बरता मानवता को लंबे समय तक शर्मसार करती रहेगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल में एक श्मशान घाट पर कुछ शवों को जलाने के दौरान इलाके में बदबू फैल गई थी। इस पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और विरोध के साथ हंगामा करने लगी। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने अधजली लाशें घसीटते हुए गाड़ी में भरी। इस अमानीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

हालाँकि प्रशासन ने इससे इनकार किया है। सोशल मीडिया पर आए वाडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी कोलकाता में गारिया शवदाह गृह में रखे शवों को हुक से घसीटते हुए बाहर खड़ी गाड़ी में फेंक रहे हैं। अधिकारियों ने इस वीडियो को फर्जी बताया है।

Related Articles

Back to top button