ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

सुशांत सिंह के निधन के बाद उनके दोस्त ने अंकिता लोखंडे को लेकर लिखा बहुत कुछ, कहा- तुम उसे बचा सकती थी!

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिहं राजपूत के निधन से आज सभी सदमे में हैं। अचानक उनके सुसाडड के फैसले ने सभी को हिला कर रख दिया। सुशांत के जाने के बाद से ही लगातर उनकी फैमिली, फैंस और फ्रेंड्स काफी दुखी हैं। वहीं लंबे समय से सुशांत के  सबसे अच्छे दोस्तों में शामिल रहे संदीप सिंह ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को लेकर एक लंबी इंस्टाग्राम पोस्ट लिखी है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में अपने जज्बात उंडेल दिए हैं। उन्होंने अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत और अपने बीच के रिश्ते के कई लम्हों को उजागर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि सुशांत के लिए अंकिता लोखंडे के क्या मायने थे। इस पोस्ट के साथ संदीप ने सुशांत, अंकिता और अपनी जो तस्वीर शेयर की है वो होली है।

अपने इस इंस्टा पोस्ट में संदीप ने लिखा, ‘प्रिय अंकिता, हर बीतते हुए दिन के साथ मेरे मन में ये बात बार-बार आ रही है कि काश हमने और ज्यादा कठिन प्रयास किया होता और उसे रोक लेते। उससे भीख मांग लेते। यहां तक कि जब तुम उससे अलग हुई तब भी तुम उसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रही थी। तुम्हारा प्यार सच्चा था। ये बहुत ही खास था। तुमने अब तक सुशांत का नाम अपने घर के नेमप्लेट से नहीं हटाया है। मैं वो सारे दिन बहुत याद कर रहा हूं, जब हम लोखंडवाला में परिवार की तरह रहे थे। हमने साथ में बहुत से ऐसे लम्हें जिए हैं, जिनको याद कर आज मेरा दिल रो रहा है। साथ में खाना बनाना, साथ में खाना, मटन भात, हमारी लॉन्ग ड्राइव, कभी लोखंडवाला तो कभी गोवा जाना। हमारा होली मनाना। वो हंसी, वो जिंदगी के कमजोर लम्हें, जब हम सब एक साथ थे तब तुम हम सबमें सबसे ज्यादा सक्रिय थी।’

संदीप ने आगे लिखा, ‘वो तुम्हीं थी जो सुशांत के चेहरे पर हंसी ला सकती थी। यहां तक कि आज भी मुझे यही लगता है कि वो तुम्हीं दोनों थे जो एक-दूसरे के लिए बने थे। तुम दोनों सच्चे प्यार की मिसाल थे। ये विचार ये यादें मेरे दिल को दुखा रही हैं। मैं उसे कैसे वापस ला सकता हूं। मैं उसे वापस लाना चाहता हूं। मैं हम तीनों को वापस लाना चाहता हूं। वो मालपुआ याद है? और वो कैसे छोटे बच्चे की तरह मेरी मां के हाथ का मटन करी मांगता था। मुझे पता है वो केवल तुम थी जो उसे बचा सकती थी।’

Related Articles

Back to top button