ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

नीट और जेईई मेंस परीक्षाओं पर संकट के बादल, सीबीएसई की परीक्षा पर जल्‍द हो सकता है फैसला

नई दिल्ली। सीबीएसई की जुलाई में प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय का रूख फिलहाल साफ है, कि वह छात्रों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगे। लेकिन इस पर कोई भी अंतिम फैसला स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की राय के बाद ही लिया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं सहित नीट, जेईई मेंस जैसी परीक्षाओं को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। हालांकि इन सभी परीक्षाओं की तारीखें बढ़ाई जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्री की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ अगले एक-दो दिनों में अहम बैठक होनी है। जिसके बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

सीबीएसई की परीक्षाओं को स्थगित करने को लेकर सहमति

अभिभावकों के साथ ही अब दिल्ली, उड़ीसा और तमिलनाडु जैसे राज्यों से भी जुलाई में प्रस्तावित सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग उठने लगी है। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो सीबीएसई सहित जुलाई में प्रस्तावित सभी परीक्षाओं को लेकर मंत्रालय के भीतर लंबी चर्चा हुई है। जिसमें फिलहाल सीबीएसई की परीक्षाओं को स्थगित करने को लेकर सहमति बन गई है, लेकिन मंत्रालय इस पर निर्णय से पहले स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की सलाह भी लेना चाहता है। फिलहाल इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय के साथ चर्चा हो चुकी है। ऐसे में अब सिर्फ स्वास्थ्य मंत्रालय से राय लेना बाकी है।

कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार से केंद्र की चिंताएं बढ़ी

फिलहाल यह सभी परीक्षाएं जुलाई में ही होनी प्रस्तावित है। वैसे भी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार से केंद्र की चिंताएं बढ़ी हुई है। बता दें कि परीक्षाओं की मौजूदा चुनौती से निपटने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय पिछले दो दिनों से लगातार बैठकें कर रहा है। जिसमें मंत्रालय के दोनों सचिव, यूजीसी चेयरमैन, एआईसीटीई चेयरमैन, एनटीए चेयरमैन, सीबीएसई चेयरमैन आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button