ब्रेकिंग
Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग...
हरियाणा

Haryana Police News: लॉकडाउन की फेक रील बनाने वालों पर गिरेगी गाज, हरियाणा साइबर सेल की सख्त चेतावनी

चंडीगढ़ :  अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रील्स (Instagram Reels) बनाकर फॉलोअर्स बढ़ाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हरियाणा पुलिस की स्टेट साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और लॉकडाउन (Lockdown) जैसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ ‘डिजिटल स्ट्राइक’ की तैयारी कर ली है। अब ऐसी कोई भी पोस्ट या रील जो जनता में डर पैदा करे, सीधे जेल की हवा खिला सकती है।

पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि व्यूज और लाइक्स के चक्कर में कुछ युवा पुराने वीडियो को एडिट करके ‘हरियाणा में फिर लगेगा लॉकडाउन’ या ‘बाजार बंद’ जैसी झूठी खबरें फैला रहे हैं। साइबर सेल ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अकाउंट्स को न केवल ट्रैक किया जा रहा है, बल्कि उन्हें ब्लॉक करने के लिए मेटा (Meta) को पत्र भी लिखा जा रहा है।

24×7 मॉनिटरिंग और सख्त कार्रवाई
हरियाणा के सभी जिलों की साइबर यूनिट्स को 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की एक विशेष टीम केवल इंस्टाग्राम एक्सप्लोर (Explore) और ट्रेंडिंग ऑडियो पर नजर रख रही है। यदि कोई रील आपत्तिजनक पाई जाती है, तो  रील बनाने वाले का आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रैक की जाएगी। धारा 505 और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होगा। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अकाउंट डिलीट करने का नोटिस भेजा जाएगा।

अभिभावकों के लिए सलाह
पुलिस ने अपील की है कि माता-पिता अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें। अक्सर कम उम्र के युवा अनजाने में ऐसी सामग्री शेयर कर देते हैं, जो बाद में उनके करियर और भविष्य के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

Related Articles

Back to top button