ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

महिला बैंककर्मी के साथ पुलिस कांस्टेबल की मारपीट का Video viral, सीतारमण ने कही ये बड़ी बात

गुजरात के सूरत में महिला बैंककर्मी के साथ एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा मारपीट करते का वीडियो वायरल होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सख्त लहजे में कहा कि यह सब बर्दाश्त नहीं होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। वित्त मंत्री ने सूरत शहर के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट के साथ यह मामला उठाया था, जिसके बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। सीतारमण ने ट्वीट किया कि मेरे कार्यालय को सूचित किया गया है कि पुलिस आयुक्त खुद केनरा बैंक की सरोली शाखा गए और उन्होंने कर्मचारियों को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।

PunjabKesari

Nikhil agrawal@Nikhilagrawals

Yesterday at surat a customer named Ghanshyam Bhai dulha bhai along with a police man named Subhash Bhai Parag bhai entered in bank premises and slapped & manhandled lady staff after 4.30 PM and forced Bank staff for passbook despite knowing printer was damaged.

Embedded video

See Nikhil agrawal’s other Tweets

आरोपी पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। ट्विटर पर मंगलवार को कांस्टेबल द्वारा महिला बैंककर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। यह कांस्टेबल वर्दी में भी नहीं था। उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘शेमसूरतपुलिस’ ट्रेंड करने लगा था।

PunjabKesari सूरत के केनरा बैंक की एक शाखा में महिला बैंककर्मी के साथ बैंक के भीतर ही एक पुलिस कांस्टेबल को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। सीतारमण ने कहा कि हमारी इस मामले पर नजदीकी नजर है। सभी बैंककर्मियों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनौतीपूर्ण समय में बैंककर्मी लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

Aditi@iiitida

Is this the way you treat a women @CP_SuratCity, is he entering the restricted area of bank premises to set an example for the criminals ??

Embedded video

Related Articles

Back to top button