ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
खेल

CWC19 : विश्प कप में बारिश बनी विलेन, बीमा कंपनियों को उठाना पड़ा इतने करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली : विश्व कप 2019 में इस बार बारिश का साया रहा है। तीन मैच तो बिना गेंद फेंके रद कर दिए गए। भारत और पाकिस्तान के मैच पर भी बारिश का असर दिखा। बारिश से न सिर्फ फैंस का मदजा किरकिरा हुआ, बल्कि आयोजकों को भी नुकसान उठाना पड़ा। इससे प्रसारण अधि‍कार हासिल करने वाली स्टार इंडिया के एड से कमाई पर चोट पड़ी है, लेकिन सबसे ज्यादा मजा खराब हुआ है बीमा कंपनियों का जिनको इस वजह से करीब 150 से 180 करोड़ रुपये की चपत लगी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उन टीवी चैनल ने बीमा क्लेम किया है जो कि प्रसारण के अधिकार के लिए आईसीसी को भुगतान पहले ही कर चुके हैं और मैच न होने से उन्हें विज्ञापन के रूप में कमाई का भारी नुकसान हुआ है।

इस इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक एक सामान्य मैच के बीमा पर सम एश्योर्ड राशि करीब 60 करोड़ रुपये की होती है, लेकिन खास मैचों जैसे सेमीफाइनल आदि के लिए यह 70 से 80 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। आईसीसी आठ साल के लिए दो वर्ल्ड कप, दो चैम्पियंस ट्राफी के मैचों और टी-20 वर्ल्ड कप मैचों के लिए प्रसारण अधिकार बेच चुका है। स्टार इंडिया ने 2015 से 2023 तक इन मैचों के ऑडियो-विजुअल के प्रसारण अधिकार के लिए 1.98 अरब डॉलर (करीब 13800 करोड़ रुपये) दिए हैं, जो कि इसके पहले के आठ साल के चक्र के लिए दिए गए 1.1 अरब डॉलर से 80 फीसदी ज्यादा है।

स्टार को अपनी प्रतिबद्धता के मुताबिक पैसे देने ही पड़ेंगे, तो जो मैच रद्द हुए हैं, उसमें उसको काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। भारतीय बीमा कंपनियों की ऐसी बीमा करने की क्षमता 150 करोड़ रुपये तक की है और यह जोखिम कई कंपनियों में बंटता है, जिनमें न्यू इंडिया एश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और ओरिएंटल इंश्योरेंस शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button