ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
खेल

INDvsPAK : पाकिस्तानी गेंदबाज ने कोहली के सामने हाथ जोड़े थे, सामने आया वीडियो

नई दिल्ली : पाकिस्तान को रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ डकवर्थ-लुइस नियम के तहत 89 रनों से हार झेलनी पड़ी। विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह लगातार सातवीं हार थी। टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अब तक पांच मैचों में केवल तीन अंक अजिर्त किए हैं और सेमीफाइन में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बनाए रखने के लिए उसे सभी चार मैच जीतने होंगे। इसके बाद पाक कप्तान सरफराज खान ने अपने साथी खिलाड़ियों को चेताया कि अगर उन्होंने विश्व कप में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं किया तो उन्हें घर पर तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। भारत-पाक मुकाबले में कैमरे की नजर काफी तेज रहीं। चाहे पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद का उबासी लेना हो या फिर पाक के ही तेज गेंदबाज मोहम्‍म्द आमिर का अपने साथी खिलाड़ियों से तकरार वाला वीडियो वायरल होना।

Ravindra solanki 🛡️@ravisol66901997

बेटा ने बाप से request की और बाप ने बेटे का मान रखा@ICC@imVkohli@TheRealPCB@BCCI@Atheist_Krishna

See Ravindra solanki 🛡️‘s other Tweets
इस कड़ी में अब पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, वाकया तब का है जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से कप्तान विराट कोहली मैदान पर थे। उनकी बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान के गेंदबाज इमाद वसीम आए। वसीम ने कोहली को गेंदबाजी की और भारतीय कप्तान शॉट मारकर रन लेने के लिए दौड़ पड़े। रन लेने के दौरान जब विराट आधी क्रीज पर पहुंचे तो गेंदबाज इमाद वसीम उन्हें हाथ जोड़ते देखे गए, हालांकि इसकी वजह साफ नहीं हो सकी, लेकिन वीडियो से ऐसा लग रहा है जैसे ‌इमाद, विराट से कह रहे हों कि बस अब और नहीं, हमें बख्‍श दो। विराट ने इस मैच में 65 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button