ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
खेल

ENGvsAFG : 18 जून को राशिद सपने में भी भूलना चाहेंगे, क्योंकि ये उनके करियर का सबसे खराब दिन था

नई दिल्ली : इंग्लैंड को यूं ही नहीं इस बार के विश्व कप का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उसने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ये साबित कर दिया है। ये मैच कई दिनों तक याद रखा जाएगा। दुनिया के बेहतरीन स्पिन बॉलर्स में शुमार राशिद खान के लिए विश्वकप 2019 में मंगलवार का दिन अच्छा नहीं रहा। ऐसा कह सकते हैं कि राशिद का ये अब तक का सबसे खराब दिन रहा होगा। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैनचेस्टर में मैच खेला गया। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 397 रन बना डाले। इंग्लैंड के इस बड़े लक्ष्य में राशिद का अहम योगदान रहा। राशिद खान की गेंदबाजी की हालत का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर 11 छक्के ठोक दिए। राशिद खान ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में नौ ओवर के अपने स्पेल में 110 रन लुटाए। उनका गेंदबाजी विश्लेषण 9-0-110-0 रहा।

उनका इकोनॉमी औसत 12.22 रहा। क्रिकेट विश्व कप के 44 साल के इतिहास में यह सबसे महंगी गेंदबाजी है। विश्व कप में यह पहला मौका है जब किसी गेंदबाज ने एक मैच में 105 से अधिक रन लुटाए हैं। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन स्नेडन के नाम था। उन्होंने 9 जून 1983 को इंग्लैंड के खिलाफ 12 ओवर के स्पेल में 105 रन खर्च किए थे। पाकिस्तान के वहाब रियाज ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाटिंघम में 10 ओवर में 110 रन दिए थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के माइकल लुइस ने 2006 में जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 113 रन दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button