ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा ने पत्नी की चिता को दी मुखाग्नि

उन्नावः उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा रायबरेली जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह बालूघाट पहुंचे। यहां वह अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। करीब 11 बजे गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। चाचा ने अपनी पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान जिला प्रशासन ने रास्ते के साथ ही घाट पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे
इससे पहले मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पीड़िता के चाचा को 1 दिन की शार्ट टर्म बेल दी थी। वो बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक परोल पर रहेंगे। गौरतलब है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर करीब 2 साल पहले रेप का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गई थी। इस घटना में लड़की की मौसी ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वहीं, हादसे में घायल कार सवार उसकी चाची को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

इस घटना में घायल लड़की और उसके वकील की हालत बेहद नाजुक है और वह ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर हैं। मामले में बीजेपी विधायक समेत 10 नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकार ने देर रात इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। सीबीआई जांच की सिफारिश करने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि एसआईटी का नेतृत्व रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक शाही शेखर करेंगे, जबकि क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी, लक्ष्मीकांत गौतम और आरपी शाही इस टीम के सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि जब तक सीबीआई इस मामले को हाथ में नहीं लेती है तब तक एसआईटी सभी पहलुओं की जांच करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button