ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
खेल

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड करेंगे 2023 महिला विश्व कप की मेजबानी

ज्यूरिख। साल 2023 में खेले जाने वाले महिला फीफा विश्व कप की मेजबानी का फैसला हो गया है। इस विश्व कप को आयोजित करने का जिम्मा दो देशों को दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को अगले महिला विश्व कप की मेजबानी का जिम्मा सौंपने का फैसला लिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2023 महिला फुटबॉल विश्व कप की सह मेजबानी करेंगे। फीफा परिषद में गुरुवार को दोनों पड़ोसी देशों ने कोलंबिया को 22-13 के मत से पछाड़ दिया। इस विश्व कप में टीमों को बढ़ाकर 32 टीम का कर दिया गया है जो फ्रांस में 2019 में हुए पिछले चरण से आठ ज्यादा टीमें हैं।

इसके जुलाई 2023 में होने की उम्मीद है। बोली में ऑस्ट्रेलिया में सात और न्यूजीलैंड में पांच शहरों का प्रस्ताव दिया। इसमें 2000 सिडनी ओलंपिक के लिए इस्तेमाल किए गए मुख्य स्टेडियम को भी शामिल किया गया। पिछले साल सफल विश्व कप के बाद फीफा अगले महिला टूर्नामेंट को व्यवसायिक रूप से आकर्षक बनाना चाहता है। तीसरा उम्मीदवार जापान सोमवार को हट गया था।

9वें विश्व कप की मेजबानी का जिम्मा

यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को महिला विश्व कप की मेजबानी दी गई है। इससे पहले अमेरिका और चीन दो-दो बार महिला विश्व कप की मेजबानी की है जबकि स्वीडन, जर्मनी, कनाडा और फ्रांस ने एक-एक बार टूर्नामेंट को होस्ट किया है।

अमेरिका के नाम सबसे ज्यादा खिताब 

साल 1991 में पहली बार जब महिला विश्व कप की शुरुआत हुई थी तो इसे अमेरिका की टीम ने जीता था। अब तक आठ बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है और आठ में चार बार इसे अमेरिका ने जीता है। पिछले दो लगातार विश्व कप को भी अमेरिकी टीम ने ही जीता है। जर्मनी ने इसे दो बार जबकि नर्वे और जापान ने अब टूर्नामेंट को एक -एक बार अपने नाम किया है।

Related Articles

Back to top button