ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या से शेयर किया अपना सीक्रेट, उन्होंने सबके सामने कर दिया खुलासा

बैंगलुरू। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बनने का रहस्य क्या है यह सभी जानना चाहते हैं। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कोहली के इस अहम रहस्य से पर्दा उठाते हुए बताया कि कैसे वो इतने महान बल्लेबाज बन गए।

भारतीय कप्तान ने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी का डंका बजाया है। कोहली के नाम वनडे में 11867 रन टेस्ट क्रिकेट में 7240रन जबकि टी20 में 2794 रन हैं। टी20 में कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया के कप्तान दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज हैं जिनका औसत क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में 50 का है।

हार्दिक पांड्या ने बताया कि उन्होंने कोहली के उनके इतने बेहतरीन बल्लेबाज होने के पीछा का राज पूछा था। जिसपर कोहली ने उन्हें बताया कि आखिरी वो क्या बात है जिसकी वजह से वह दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन पाए। हार्दिक ने कहा, “मैं दो दिन पहले कोहील से बात कर रहा था। मैंने उनसे कुछ ऐसा पूछा जो पहले कभी नहीं था। मैंने उनसे पूछा आपकी श्रेष्ठता के पीछे की वजह क्या है।”

“उन्होंने मुझे एक मैसेज भेजा। जब आपका एटिट्यूट अच्छा होता है तो सबकुछ अच्छा होता है। आपको टॉप पर पहुंचने और निरंतरता बनाए रखने के लिए अपने दिमाग में बस एक चीज रखने की जरूरत होती है। आपके अंदर हद से ज्यादा नंबर एक बनने की भूख होनी चाहिए लेकिन यह सही तरीके से होना चाहिए। किसी को नीचे करते नहीं बल्कि कड़ी मेहनत करते हुए और अपनी क्षमता के दम पर नंबर एक बनना लक्ष्य होना चाहिए। तब मैं जान पाया कि आखिर वो लगातार इतना ज्यादा अच्छा खेल कैसे दिखा पाते हैं।”

Related Articles

Back to top button