ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
देश

पंजाब में हिंदू नेताओं पर खतरा, दिल्‍ली में पकड़े गए KLF आतंकियों के खुलासे से सुरक्षा की कड़ी

अमृतसर। पंजाब के हिंदू नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा है। दिल्ली में खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) के तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है। इसके बाद पंजाब पुलिस सतर्क हो गई है और इन नेताओं की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने खासतौर पर अमृतसर के हिंदू नेताओं की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया है। पंजाब पुलिस की गुप्तचर शाखा पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले हिंदू नेता सुधीर सूरी जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। उन्हें आतंकी संगठनों की तरफ से लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सरकार ने उन्हें 12 सुरक्षाकर्मी दे रखे हैं। ब्राह्मण कल्याण मंच के संस्थापक नरेश धामी और हिंदू धर्म सत्कार कमेटी के प्रमुख भी सुरक्षा के घेरे में हैं। उक्त नेताओं के क्षेत्र से संबंधित प्रत्येक थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को अलर्ट किया गया है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने केएलएफ के आतंकी मोहिंदर पाल सिंह, गुरतेज सिंह व लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित पूछताछ में स्वीकार कर चुके हैं कि अमृतसर के शिवसेना नेता, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक अनुयायी उनके टारगेट पर हैं।

इसके अलावा विगत में अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र में खालिस्तानी मूवमेंट से जूड़े आतंकी गुरमीत सिंह और विक्रमजीत सिंह कबूल कर चुके हैं कि वह पंजाब में साल 2018 में हुए निरंकारी भवन पर हैैंड ग्रेनेड हमले जैसे आतंकी हमले की फिराक में थे। आतंकी गुरमीत ङ्क्षसह और विक्रमजीत सिंह से पुलिस और अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

जगतार सिंह हवारा से हैैं केएलएफ आतंकी गुरतेज के संबंध

मानसा। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) के आतंकी गुरतेज सिंह का संबंध आतंकी जगतार सिंह हवारा से है। हवारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह हत्याकांड में सजायाफ्ता है। बताया जाता है कि हवारा द्वारा बनाई गई आतंकियों की 21 सदस्यों वाली कमेटी का वह सक्रिय सदस्य है। उसकी गिरफ्तारी से मानसा के विश्वकर्मा भवन इलाके में दहशत का माहौल है।

गिरफ्तारी के बाद उसके बारे में इलाके के लोग बात करने को तैयार नहीं हैं। आतंकी गुरतेज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने विश्वकर्मा भवन के पास से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने जब छापामारी कर गुरतेज की गिरफ्तारी की तो इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी हुई।

बाद में स्थानीय पुलिस भी जांच करने के लिए गुरतेज के घर पहुंची। मानसा थाना सिटी टू के प्रभारी हरदयाल दास ने बताया कि वह गुरतेज के आवास पर गए थे, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

Related Articles

Back to top button