काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरियां, 479 टीचिंग एवं ग्रुप ए पदों के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

नई दिल्ली: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय यानि बीएचयू ने विभिन्न टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग ग्रुप ए पदों के लिए रोलिंग नोटिफिकेशन हाल ही में 27 जून 2020 को प्रकाशित रोजगार समाचार में जारी किया है। बीएचयू ने नये भर्ती विज्ञापन में 479 टीचिंग एवं ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं और आवेदन के लिए वर्तमान कट-ऑफ अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 है। ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को डाउनलोड की गयी हार्ड कॉपी को निर्धारित संलग्नकों के साथ 3 अगस्त 2020 तक विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा।
बीएचयू द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं. 01/2020-21) के अनुसार विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और नॉन-टीचिंग ग्रुप ए पदों डायरेक्टर के पदों के लिए चयनित सिर्फ उन्हीं उन्ही उम्मीदवारों को निर्धारित पे-मैट्रिक्स लेवल पर नियुक्ति दी जाएगी जो कि सम्बन्धित मेडिकल स्ट्रीम में एमडी या एमएस या एमडीएस योग्यता के साथ-साथ कम से कम तीन वर्षों का अनुभव रखते होंगे। हालांकि, नॉन-मेडिकल टीचिंग पदों के लिए योग्यता मानदंड यूजीसी के सम्बन्धित नियमों के अनुसार की जानी है
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
बीएचयू भर्ती 2020 टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग ग्रुप ए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही दिये गये टीचिंग पोजीशंस सेक्शन में सम्बन्धित विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही दिये गये ‘क्लिक हियर टू अप्लाई’ बटन पर क्लिक करने के बाद नये पेज पर दिये गये निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। इन निर्देशों को ‘एग्री (यस)’ करके उम्मीदवार अप्लीकेशन पोर्टल पर पहुंच सकते हैं जहां उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर अपने यूजर नेम एवं पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके सम्बन्धित पद के लिए आवेदन कर पाएंगे।





