ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
खेल

SBI ग्राहक हैं तो ध्यान दें: 1 जुलाई से बदल रहे हैं बैंक के एटीएम से कैश निकालने के नियम

नई दिल्ली। 1 जुलाई से बैंक के एटीएम से कैश निकालने के नियम बदलने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एटीएम से नकद निकासी के लिए लॉकडाउन के समय नियमों में ढील दी गई थी। बता दें कि छूट की घोषणा तीन महीने की अवधि के लिए की गई थी जिसकी मियाद 30 जून 2020 को खत्म हो रही है। यदि नियमों को लेकर कोई नई घोषणा नहीं होती है तो पुराने एटीएम निकासी नियमों को फिर से बहाल किया जाएगा। ऐसे में पुराने नियम फिर से लागू होने जा रहे हैं।

एटीएम निकासी नियम एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग-अलग होते हैं। इसलिए बैंक ग्राहक अपने होम ब्रांच के बैंक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें और इस संबंध में नियमों का पता लगाएं।

SBI बैंक के एटीएम से नकद निकासी के नियम

कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौरान भारत के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक ने पहले एसबीआई एटीएम और अन्य बैंक एटीएम पर किए गए सभी एटीएम लेनदेन के लिए सेवा शुल्क माफ कर दिया था।

SBI की आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया है, ’24 मार्च को वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने लेनदेन की नि: शुल्क संख्या से अधिक होने पर एसबीआई के एटीएम और अन्य बैंक के एटीएम पर किए गए सभी एटीएम लेनदेन 30 जून तक माफ करने का निर्णय लिया है।’

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मेट्रो शहरों में, SBI एक महीने में अपने नियमित बचत खाता धारकों को 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति देता है। इसके अलावा, ग्राहकों से प्रत्येक लेनदेन पर शुल्क लिया जाता है।

एसबीआई एक महीने में अपने नियमित बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति देता है। इनमें 5 लेनदेन एसबीआई एटीएम से कर सकते हैं और बाकी 3 लेनदेन अन्य एटीएम से मुफ्त कर सकते हैं। गैर-मेट्रो शहरों में 10 मुफ्त एटीएम लेनदेन होते हैं, जिसमें 5-5 लेनदेन एसबीआई और अन्य बैंकों से किए जा सकते हैं। इसके बाद नकद लेनदेन के लिए 20 रुपये + GST ​​और गैर-नकद लेनदेन के लिए 8 रुपये + GST ​​लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button