ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

पाकिस्तान ने फिर दागे गोले, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना, जवाबी कार्रवाई में सैनिक ढेर

श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक के मारे जाने की सूचना है। बताया जाता है कि देर रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू संभाग के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में चक चंगा, छंनटांडा, बोविया क्षेत्र में पाक रेंजर्स ने सुखमय पोस्ट से रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह तक गोलीबारी की। गोलाबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे पाक सेना ने बिना किसी उकसावे के टंगडार सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों और नागरिक बस्तियों पर गोलाबारी शुरूकर दी। पाक सेना ने मोर्टार और तोप के गोले दागने शुरू कर दिए। इसके बाद भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर ताबड़तोड़ गोलाबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की एक इमारत से आग की लपटें निकलती देखी गई। इसके अलावा एक पाक सैनिक के मारे जाने की भी सूचना है।

सैन्य अधिकारियों ने टंगडार में गोलाबारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पाक सेना की गोलाबारी में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को भारी क्षति हुई है। आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सभी अग्रिम चौकियों और नाका पार्टियों को पूरी तरह सचेत रहने का निर्देश दिया गया है। इस बीच आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभ‍ियान भी जारी है। सुरक्षाबल अब आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर मार रहे हैं। अब तक प्रदेश में 116 आतंकी मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button