ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

शाही इमाम ने दी जानकारी, 4 जुलाई से खुलेगी दिल्ली की जामा मस्जिद

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को सामूहिक तौर पर नमाज अदा करने के लिए 4 जुलाई को खोल दिया जाएगा। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 11 जून को, दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण ‘गंभीर’ हालात के मद्देनजर मस्जिद को 30 जून तक बंद कर दिया गया था। बुखारी ने कहा कि मस्जिद को दोबारा खोलने का फैसला लोगों और विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

बुखारी ने कहा कि अनलॉक-1 के तहत लगभग सब कुछ खुल गया है और सामान्य गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। हमने लोगों द्वारा नमाज अदा किए जाने को लेकर मस्जिद खोलने का निर्णय लिया है क्योंकि वायरस से बचाव से जुड़े सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोगों को संक्रमण की चपेट में आने से बचने के लिये शारीरिक दूरी और मास्क पहनने जैसे ऐहतियाती नियमों का पालन करना होगा। शाही इमाम के निजी सचिव अमानुल्लाह की इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लोगों को घर पर नमाज अदा करने के लिए कहा गया था। हालांकि मस्जिद के कुछ कर्मचारियों को इसके अंदर पांच वक्त की नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी।

Related Articles

Back to top button