ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
देश

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, जनवरी में बढ़कर आएगी सैलरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों को नये साल पर तोहफा देने का फैसला लिया है  सरकार राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28% से बढ़ाकर 31% करने का निर्णय लिया है।। जुलाई से नवंबर तक के बढ़े डीए के एरियर की धनराशि कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जमा कराई जाएगी। दिसंबर की सैलरी के साथ जनवरी में उन्हें नकद भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि पहली जुलाई से 3% महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का निर्णय पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लिया था। केंद्र के इस निर्णय के बाद यूपी सरकार के 16 लाख कर्मचारियों को भी ज्यादा डीए की उम्मीद जागी थी। फिलहाल ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सरकार ने चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि कोरोना के कारण राज्य सरकार ने जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 के तीन महंगाई भत्ता / महंगाई राहत को फ्रीज करने का आदेश दिया था। फैसले के अनुसार महंगाई भत्ते की इन तीनों किश्तों को जोड़ते हुए सरकार बढ़े दर से डीए / डीआर का भुगतान जुलाई 2021 से करेगी। फ्रीज डीए का किसी भी प्रकार का एरियर नहीं देने का फैसला भी उसी समय हो गया था। सरकार ने पूर्व घोषित अपने फैसले के मुताबिक एक जुलाई 2021 से पिछले तीन किस्तों से बढ़े दर 11 फीसदी को देने का आदेश अगस्त 2021 में दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button