ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

राष्ट्रपति कोविंद दे रहे थे अभिभाषण और मोबाइल में व्यस्त थे राहुल गांधी, फिर उठाया राफेल मुद्दा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल मुद्दा उठाया है। दरअसल, आज (गुरुवार) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए  राहुल ने कहा कि राफेल पर अभी भी मेरा रुख कायम है। डील में चोरी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के दौरान राहुल गांधी ने बड़े जोर-शोर से राफेल मुद्दे उठाया था।

अपने अभिभाषण के दौरान रामनाथ कोविंद ने कहा कि सरकार सेना और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के काम को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। जल्द ही भविष्य में ही भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और अपाचे हेलीकॉप्टर भी मिलने जा रहे हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राहुल गांधी कुछ वक्त के लिए मोबाइल पर भी व्यस्त नजर आए। पहली पंक्ति में वह अपनी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठे हुए थे। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राफेल पर अभी भी मेरा स्टैंड वही है। जबकि सोनिया गांधी ने इसपर टिप्पणी देने से साफ इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि Lok Sabha Election 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपति अनिल अंबानी की मदद करने का भी आरोप लगाया था। बता दें कि देश को राफेल जेट की पहली खेप इसी साल मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button