ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
देश

योग दिवसः अमित शाह के जाते ही लोगों ने मचा दी लूट, चटाइयां उठाकर ले गए घर

हरियाणाः 21 जून को आज सारे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। बड़े -बड़े नेताओं से लेकर सेलेब्स सब योग दिवस पर योग करके लोगों को योग के प्रति जागरुक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के रांची में 35 हजार लोगों के साथ योग किया तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में योगासन करके योग दिवस मनाया। लेकिन यहां पर योग के लिए आए लोग योग के प्रति कम और वहां पर बिछाई गई चटाइयों के प्रति काफी आकर्षित हुए। रोहतक में जैसे ही योग का कार्यक्रम खत्म हुआ तो मैदान में बिछी मैट को वहां पर मौजूद लोगों ने उठाकर ले जाना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं चटाइयों के लिए लोग लड़ना भी शुरु हो गए।

दरअसल, मोदी सरकार की ओर से देश के कोने-कोने में मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में योगी किया तो हरियाणा के रोहतक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हजारों लोगों के साथ योग किया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।

रोहतक में योग के कार्यक्रम को लेकर खास तैयारी की गई थी। हजारों लोगों के लिए चटाई बिछाई गई थी। योग का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी चटाई लेकर भागने लगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो मामला तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button