WB हिंसा की जांच करने पहुंचा BJP प्रतिनिधिमंडल, पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को दौरान शुरू हुई हिंसा रुकने का नाम नहीं से रही है।बंगाल के उत्तर 24 परगना के भाटपारा में हुई हिंसा के बाद सांसद एसएस अहलूवालिया के नेतृत्व में एक टीम शनिवार को जांच के लिए कोलकाता पहुंचा है। वहीं, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के वक्त पश्चिम बंगाल पुलिस ने स्थानीय लोगों को हटाने के लिए लाठी-डंड़ो का इस्तेमाल कर रही है। ताकि स्थानीय लोग भाजपा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात ना कर सके।
इस दौरान लोगों ने पुलिस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पुलिस और ममता बनर्जी के खिलाफ हाय,हाय के नारे लगाए।
एसएस अहलूवालिया ने इस दौरान कहा कि 17 साल के एक लड़के को उस समय गोली मारी गई जब वह कुछ खरीदने जा रहा था। पुलिस ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से उसके सिर में गोली मार दी। एक वेंडर की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। एक तीसरा अस्पताल में है। 7 लोगों को गोली लगी है। पुलिस निर्दोष लोगों पर गोलियों और लाठी का उपयोग करती है। इसकी पूछताछ होनी ही चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें कि टीम में उनके अलावा सांसद सत्यपाल सिंह और बी डी राम होंगे पश्चिम बंगाल में हिंसा के चलते भाजपा अब ममता सरकार पर शिकंजा कसने जा रही है। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2109 से ही हिंसक झड़पों की घटनाएं सामने आ रही हैं। टीएमसी और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ नारे भी लगाए गए। बंगाल पुलिस हाय- हाय ममता बनर्जी हाय- हाय के नारे लगाए गए।
भाटपारा हिंसा के खिलाफ कोलकाता की सड़कों पर इससे पहले शुक्रवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इस दौरानभाजपापी समर्थकों ने न केवल पश्चिम बंगाल को बचाने की गुहार लगाई बल्कि ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। उत्तर 24 परगना के प्रभावित इलाकों में तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई थी। इसके बावजूद भाजपा ने विरोध मार्च निकाला। बंगाल में उत्तर 24 परगना के भाटपारा की हिंसा का मामला गंभीर होता जा रहा है। भाटपारा की हिंसा में 2 स्थानीय लोगों की मौत के बाद उनकी शव यात्रा के साथ स्थानीय भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने एक मार्च निकाला। भाटपारा में धारा 144 लागू है, इसके बावजूद ये मार्च निकला। इस मार्च के दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ।