ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
देश

राजस्थान में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में गई 8 लोगों की जान

राजस्थान: राजस्थान में तीन अलग अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई जिनमें एक दंपत्ति व उसका बेटा शामिल है। प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले के भादरा में शुव्रवार की रात में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब आदमपुर लिंक रोड पर कार सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ गई। कार्यवाहक एसएचओ जामन सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार जगतपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं उसकी पत्नी सरिता, बेटे रोहन तथा परिवार की एक बच्ची सीमा ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस हादसे में कार में सवार दो युवक विकास व जान मोहम्मद भी घायल हो गए। जान मोहम्मद की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार जगतपाल एक शादी में शामिल होने के बाद वापस अपने घर मोहम्मदपुर ढाणी जा रहा था जबकि यह हादसा हो गया। वहीं हनुमानगढ़ जिले के ही रावतसर में शनिवार को एक ट्रोले ने सामने से आर रही इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी। धन्नासर के पास हुए इस हादसे में रत्न 35 व उसके बेटे अरुण की मौत हो गयी।

यह परिवार जयपुर से अमृतसर जा रहा था। इस बारे में ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ सुनील कुमार की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार साइकिल पर जा रहे सुनील कुमार को 16 बीबी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button