ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

हलवा सेरेमनी के साथ ही शुरू हुई बजट डॉक्‍यूमेंट्स की प्रिंटिंग, जानिए क्‍यों खास है यह परंपरा

नई दिल्‍ली । Budget 2019: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाइ को आम बजट संसद में पेश करेंगी और आज यानी 22 जून को हलवा सेरेमनी के साथ ही बजट दस्‍तावेजों की प्रिंटिंग की शुरुआत हो गई है। यह परंपरा रही है कि बजट पेश करने से पहले सरकार द्वारा हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। वित्त मंत्रालय के बेसमेंट में बजट के डॉक्यूमेंट्स की आधिकारिक छपाई हलवा सेरेमनी के साथ ही शुरू हो जाती है। ये हलवा वित्त मंत्री को ओर से लगभग 100 अधिकारियों और कर्मचारियों में बांटा जाता है।

क्‍या होती है हलवा सेरेमनी?

भारतीय परंपरा के अनुसार, किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले लोगों का मुंह मीठा कराया जाता है। इसीलिए बजट बनाने की प्रकिया में भी हलवा सेरेमनी की शुरुआत हुई। इस अवसर पर वित्‍त मंत्री स्‍वयं प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को हलवा बांटकर प्रिंटिंग पक्रिया की शुरुआत करते हैं। इसके बाद वित्‍त मंत्रालय के लगभग 100 कर्मचारी नॉर्थ ब्‍लॉक के बेसमेंट में बने प्रिंटिंग प्रेस में अगले कुछ दिनों तक दुनिया से बिल्‍कुल कट कर रहते हैं।

ANI

@ANI

Delhi: ‘Halwa Ceremony’ being held at Finance Ministry to mark the beginning of printing of documents relating to Union Budget 2019-20.

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
90 people are talking about this
बजट पेश होने तक दुनिया से बिल्‍कुल कटे रहते हैं कर्मचारी

देश के बजट की प्रिंटिंग सबसे गुप्‍त ऑपरेशंस में से ए‍क है। बजट से जुड़ी जानकारियां काफी महत्‍वपूर्ण होती हैं और इनके लीक होने से सरकार पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। इस दौरान कर्मचारी अपने परिवार या दोस्‍तों से न तो मिल सकते न ही बात कर सकते हैं। प्रिंटिंग प्रेस में एक लैंडलाइन फोन होता है जिसमें सिर्फ इनकमिंग की सुविधा होती है। इसके अलावा, गिने-चुने अधिकारियों के अलावा यहां किसी को आने की अनुमति नहीं होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button