ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

स्मृति ईरानी अमेठी से अपना रिश्ता करेंगी और मजबूत, बनाएंगी घर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जो बीते डेढ़ दशक में नहीं कर पाए। वह अब अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करने जा रही हैं। उन्होंने यहां शनिवार को जो घोषणा की कि वह अमेठी में अपना घर बनाएंगी और इसके लिए गौरीगंज में उन्होंने एक भूखंड देख लिया है। उन्होंने कहा कि अमेठी अब स्थायी निवास स्थल होगा और वह लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

राहुल गांधी ने साल 2004 से 2019 के चुनाव से पहले तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया था। साल 1999 में उनकी मां सोनिया गांधी ने यह सीट जीती थी। अमेठी सीट पर लगातार कब्जा रहने के बावजूद गांधी परिवार ने यहां अपना घर बनाने की नहीं सोची, बल्कि वे अपने दौरे के दौरान अतिथि गृह में रहते थे। अपने निर्वाचन क्षेत्र में घर बनाने का स्मृति ईरानी का फैसला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वह आगामी वर्षो में अमेठी के साथ संबंध बरकरार रखने का इरादा रखती हैं। मंत्री ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा भी की।

लोकसभा चुनाव 2019 में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 50 हजार से ज्यादा वोट से हराया था। बता दें कि 2014 में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को हरा दिया था, लेकिन इसके बाद भी वह अमेठी का दौरा करती रहीं। उन्होंने लगातार पांच साल लोगों से संपर्क बनाए रखा। इसका फायदा उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button