ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

योग दिवस पर विवादित ट्वीट कर बुरे फंसे राहुल गांधी, शिकायत दर्ज

मुंबई: योग दिवस पर विवादित ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने लिए खुद ही मुसीबत खड़ी कर ली है। मुंबई के वकील अटल दुबे ने इस ट्वीट पर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वकील दुबे ने सुरक्षाकर्मियों को भी सेना का अपमान करने के मामले में राहुल के खिलाफ धारा 505(2) के तहत मामला दर्ज कराने को कहा है। वकील दुबे ने कहा कि राहुल सेना की छवि धूमिल करने को कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि राहुल ने 21 जून को योग दिवस पर दो तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें एक तरफ सेना के जवान और दूसरी तरफ आर्मी डॉग योग कर रहे हैं। इस फोटो पर राहुल ने कैप्शन दिया था, ‘न्यू इंडिया’।

राहुल के इस ट्वीट पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। हालांकि राहुल के इस पोस्ट पर कांग्रेस की तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता भी राहुल के इस ट्वीट को समझ नहीं पाए हैं कि वह इसमें क्या संदेश देना चाहते हैं लेकिन यह तो साफ है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ पर तंज कसा है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राहुल के ट्वीट की निंदा करते कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने योग दिवस पर न सिर्फ ‘न्यू इंडिया’ नारे का मजाक उड़ाया बल्कि सशस्त्र बलों का अपमान भी किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, राहुल गांधीजी ये भारतीय सेना के गौरवशाली सदस्य हैं और वे हमारे राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान करते हैं, जब कोई बार-बार सशस्त्र बलों का अपमान करता रहता है तो उसके बारे में सिर्फ यही प्रार्थना की जा सकती है कि भगवान उसे सदबुद्धि दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button