ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...
देश

उन्नाव में दलित लड़की की हत्या को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्लीः कांग्रेस ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी नीत उत्तर प्रदेश की सरकार पर राज्य के उन्नाव जिले में एक दलित लड़की की हुई हत्या के सिलसिले में निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है ।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अजय सिंह बिष्ट का राज दलित उत्पीड़न व निर्मम अपराधों का पर्याय बन गया है।’’ उन्होंने कहा कि उन्नाव में नाबालिग दलित लड़की से दुराचार और फिर ईंटों से मार कर उसकी हत्या कर देना बेहद शर्मनाक है। राज्य में अपराध की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कुशीनगर, प्रतापगढ़, मुजफरनगर, गोरखपुर की वारदातों से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.’’

उन्होंने ट्वीट कर पूछा, ‘‘ये जंगलराज नहीं तो क्या है।’’ गौरतलब है कि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक गांव में 12 साल की एक किशोरी का उस वक्त अपहरण कर लिया गया जब वह घर के बाहर अपने परिजनों के साथ सो रही थी। बाद में उसकी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस बारे में कहा कि लड़की के साथ बलात्कार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। लड़की दलित समुदाय की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button