ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

कोरोना की आशंका से क्‍वारंटाइन हुए तेजस्‍वी, लालू-राबड़ी पर भी मंडराया संक्रमण का खतरा

पटना।  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के निजी सहायक (PA) संजय यादव के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है। इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी खुद को होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) कर लिया है। संजय यादव अभी दिल्ली में हैं। तेजस्वी उनके साथ चार दिन पहले तक थे। खास बात यह है कि कोरोना संक्रमित संजय यादव के संपर्क में आपे के बाद तेजस्‍वी पिता लालू प्रसाद यादव से भी मिले थे। वहां से लौटकर वे पटना में मां राबड़ी देवी (Rabri Devi) व भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) सहित परिवार के सदस्‍यों के संपर्क में भी रहे। ऐसे में लालू परिवार (Lalu Family) पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

कल सुबह के बाद किसी से नहीं मिले तेजस्‍वी

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सुबह में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। किंतु उसके बाद वे घर से नहीं निकले। गुरुवार की दोपहर में उन्‍हें युवा आरजेडी के एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, लेकिन नहीं जा सके। तेजस्वी का कार्यक्रम कांग्रेस नेताओं से भी मिलने का था। उसे भी आखिरी वक्त में टाल दिया गया।

लक्षण मिले तो कराई जांच, रिपोर्ट पॉजिटिव

तेजस्वी यादव बीते 21 अगस्त को संजय यादव के साथ दिल्ली गए थे। अगले एक-दो दिनों के भीतर ही संजय में कोरोना के लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद उन्‍होंने जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इस बीच लालू यादव से भी मिले तेजस्‍वी

तेजस्‍वी यादव दिल्ली से रांची जाकर पिता लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की। उसी शाम वे पटना लौट आए।

अब संजय यादव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तेजस्‍वी ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। अब तेजस्‍वी के संपर्क में आए लोगों की भी पड़ताल होगी। संजय यादव से संपर्क के बाद तेजस्‍वी पिता लालू यादव से भी मिले थे। पटना आने के बाद उनका घर में राबड़र देवी सहित परिवार से भी संपर्क रहा। ऐसे में पूरे लालू परिवार पर कोरोना संक्रमण का खतरा दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button