ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
देश

वित्त मंत्री सीतारमण के कोरोना को ‘एक्ट ऑफ गॉड’ बताने वाले बयान पर चिदंबरम ने कसा तंज

नई दिल्ली। देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम(P Chidambaram) ने देश की मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman) के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें उन्होंने कोरोना को दैवीय घटना(एक्ट ऑफ गॉड) बताया है। पी चिदंबरम ने एक ट्वीट कर निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, अगर ये महामारी दैवीय घटना है तो हम 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के दौरान अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का वर्णन कैसे करेंगे ? क्या वित्त मंत्री मैसेंजर ऑफ गॉड के तौर पर जवाब देंगी। चिदंबरम की ओर से यह प्रतिक्रिया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कोरोना महामारी को दैवीय आपदा(एक्ट ऑफ गॉड) बताए जाने वाले बयान के एक दिन बाद आई है।

चिदंबरम ने आगे एक अन्य ट्वीट में लिखा- मोदी सरकार द्वारा जीएसटी क्षतिपूर्ति अंतर को पाटने के लिए राज्यों को दिए दोनों विकल्प अस्वीकार्य हैं।पहले विकल्प के तहत राज्यों से कहा गया है कि वे अपने भावी प्राप्तियों को क्षतिपूर्ति उपकर के तहत उधार लें। जिसमें वित्तीय बोझ पूरी तरह से राज्यों पर पड़ता है।

 

उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा- दूसरे विकल्प के तहत, राज्यों को आरबीआई विंडो से उधार लेने के लिए कहा जाता है। यह मुख्य तौर पर बाजार उधार है, केवल इसका नाम अलग है। फिर, संपूर्ण वित्तीय बोझ राज्यों पर पड़ता है।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी से प्रभावित हुई है, जो एक दैवीय घटना(एक्ट ऑफ गॉड) है और इससे चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में संकुचन आएगा। चालू वित्त वर्ष में जीएसटी राजस्व प्राप्ति में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान लगाया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि स्पष्ट रूप से जीएसटी क्रियान्वयन के कारण जो क्षतिपूर्ति बनती है, केंद्र उसका भुगतान करेगा।

Related Articles

Back to top button