ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मानचित्र को आज मिलेगी मंजूरी, 11 बजे शुरू होगी बैठक

अयोध्या। रामनगरी में मंदिर निर्माण के मानचित्र को मंजूरी देने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में बुधवार को प्रस्तुत किया जाएगा। बोर्ड की बैठक बुधवार की सुबह 11 बजे से प्राधिकरण सभाकक्ष कमिश्नर एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी। श्रीराम मंदिर निर्माण के मानचित्र को प्राधिकरण बोर्ड से मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है। बोर्ड बैठक में 18 सदस्य हिस्सा लेंगे। इनमें छह विशेष आमंत्रित हैं। उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ल के अनुसार मानचित्र की मंजूरी के लिए सभी विभागों की अनापत्ति मिल चुकी है। प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 2 लाख 74 हजार 110 वर्ग मीटर का मानचित्र दाखिल किया है। इसमें ओपन एरिया 2,74,110 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया 13 हजार वर्ग मीटर है। ट्रस्ट को विकास शुल्क के साथ-साथ अनुरक्षण शुल्क पर्यवेक्षण व लेबर सेस भी देना होगा। लगभग 5 करोड रुपए विकास शुल्क व अन्य शुल्क आने की उम्मीद है। इसमें निर्माण पर लगने वाला श्रमिक सेस भी शामिल है। ट्रस्ट की तरफ से जमा की जाने वाली यह शुल्क आयकर छूट के बाद की है। बोर्ड से मानचित्र की मंजूरी के बाद प्राधिकरण शुल्क जमा करने के लिए ट्रस्ट को पत्र जारी करेगा। ट्रस्ट उसी के बाद धनराशि जमा करेगा। धनराशि जमा होने के बाद प्राधिकरण स्वीकृत मानचित्र ट्रस्ट को सौंप देगा।

तीन दिन पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र मंजूरी के लिए मानचित्र उपाध्यक्ष डॉ. शुक्ल को सौंप चुके हैं। बोर्ड बैठक की तैयारियों के बीच मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे के करीब जिलाधिकारी अनुज कुमार झा भी प्राधिकरण पहुंचे। उपाध्यक्ष कक्ष में मंत्रणा की। मंत्रणा में उपाध्यक्ष के अलावा प्राधिकरण सचिव आरपी सिंह वार्ता में शामिल रहे। जिलाधिकारी भी बोर्ड बैठक के सदस्य हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड बैठक की तैयारियों के बारे में जानकारी की है। लगभग 67 एकड़ भूमि का लेआउट समेत मानचित्र मंजूरी के लिए ट्रस्ट ने प्राधिकरण को सौंपा है, जिसमें करीब पांच एकड़ में राम मंदिर का निर्माण है। अवशेष भूमि के लेआउट को इसलिए शामिल किया गया है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार के निर्माण में अड़चन न हो।

Related Articles

Back to top button