ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

PM मोदी की पर्सनल वेबसाइट का Twitter अकाउंट हुआ हैक, जांच में जुटी ट्विटर की टीम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पर्सनल वेबसाइट के टि्वटर अकाउंट (Twitter Account) को हैक कर लिया गया। हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की। हालांकि तुरंत ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) या पीएम मोदी के निजी हैंडल से इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है।

पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक होने पर ट्विटर प्रवक्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- ‘हम इस स्थिति से अवगत हैं और अकाउंट की सिक्यॉरिटी के कुछ कदम उठाए हैं। हम इस पूरे हालात की जांच कर रहे हैं, हालांकि अन्य खातों के प्रभावित होने के बारे में हमें अभी कोई जानकारी है।’

पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट पर पर एक मैसेज में लिखा गया, यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है। हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट है, उसके 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

 

पाकिस्तानी हैकरों का हाथ

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की निजी वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा निशाना बनाया गया था। वेबसाइट को स्वतंत्रता दिवस पर हैक कर लिया गया था और हैकरों ने पाकिस्तान से संबंधित संदेश डाले थे। बाद में इस घटना की पुष्टि जी किशन रेड्डी के कार्यालय ने बाद में हैदराबाद में की थी।

दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट हुए थे हैक

बता दें कि जुलाई में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, जेफ बेजॉस, बराक ओबामा सहित हाई प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट्स को भी एक साथ हैक किया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद अमेरिका के दोनों प्रमुख दलों सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सांसदों ने ट्विटर की जवाबदेही तय करने की मांग की थी। उनका कहना था कि इस सोशल माइक्रोब्लॉगिंग साइट को यह बताना चाहिए कि उसकी सुरक्षा में कैसे चूक हुई?

Related Articles

Back to top button