ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी पूछताछ के लिए तलब, क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया, जिसका इनवेस्टिगेशन अब नोरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कर रहा है। संयोग से ग्लैमर इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल की एक जांच कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में भी चल रही है। इस सिलसिले में अब कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री का जानी-मानी अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

बता दें कि 21 अगस्त को पुलिस ने कुछ हाईप्रोफाइल ड्रग्स पेडलर्स को पकड़ा था, जो कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स की सप्लाई करते हैं, जिसके बाद से नारकोटिक्स की जांच चल रही है, जिसमें कई सेलेब्रिटीज़ के नाम सामने आये हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रागिनी के दोस्त रवि ने गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में रागिनी का नाम लिया था। इसलिए सीसीबी ने उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए हाज़िर होने को कहा है। रागिनी से ड्रग्स रैकेट से उनके जुड़ाव को लेकर सवाल किये जाएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को एक डायरी में कुछ सेलेब्स और मॉडल्स के नाम मिले थे, जिसके बाद डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश ने सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए कुछ नामों को उजागर किया था। पुलिस ने इंद्रजीत के बयान दर्ज़ किये थे। क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर संदीप पाटिल के अनुसार, सीसीबी सबूत जुटाने के लिए काम कर रही है।

वैसे रागिनी कुछ दिनों पहले ड्रग्स को लेकर ट्वीट किये थे। उन्होंने लिखा था- ड्रग्स जैसी समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए। यह हमारे समाज के लिए प्लेग की तरह है। डीलर्स के पकड़े जाने पर नारकोटिक्स विभाग को बधाई और गुज़ारिश कि सभी के भले के लिए इस रैकेट के आख़िरी छोर तक जाएं।

हालांकि इसके साथ रागिनी ने यह भी जोड़ा कि जानी-मानी हस्तियों को इसमें घसीटना रैकेट को सावधा कर देगा और वो लोग छिप जाएंगे। हमारी मीडिया भी इस ओर काफ़ी ध्यान दे रही है और अफ़वाहों के आधार पर सैंडलवुड को निशाना बना रही है। मुद्दे की बात कीजिए।

उधर, कर्नाटक फ़िल्म चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने बुधवार को एक मीटिंग बुलाकर एलान किया कि दोषी सिद्ध होने पर कलाकारों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button