ब्रेकिंग
झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, रिम्स में... रांची-टाटा हाईवे (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा: रामपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत ... रांची में मटन-शराब पार्टी में खूनी विवाद: पैग बनाने को लेकर चले लात-घूंसे और गोलियां, युवक रिम्स में... पलामू में हथियार के साथ रील बनाने वाले युवाओं पर पुलिस का शिकंजा: 29 से अधिक हथियार जब्त, सूचना पर इ... रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ...
देश

‘परिवार के मोह से ऊपर उठकर पार्टी के लिए करो काम’, कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को दी नसीहत

कांग्रेस पार्टी में आया सियासी तूफान थमने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी 2 खेमों में बंटी नजर आ रही है, जो आगे जाकर खतरनाक साबित ​हो सकता है। सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं ने एक बार फिर अपनी आवाज उठाते हुए पार्टी की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

सोनिया गांधी को लिखे खुले पत्र में कहा गया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी इतना हताश नहीं रहा, जितना वह आज अपने को महसूस कर रहा है। राहुल गांधी को स्पष्ट कर देना चाहिए कि वह खुद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करेंगे या नहीं।

पत्र में सोनिया गांधी के लिए संबोधित करते हुए लिखा गया कि या तो आपने सब कुछ जानते हुए आंखें मूंद ली है या फिर घटनाएं आपके संज्ञान में नहीं लाई जा रही हैं। सोनिया गांधी से कहा गया क वह पार्टी को महज ‘इतिहास’ का हिस्सा बनकर रह जाने से बचा लें। साथ ही उनसे परिवार के मोह से ऊपर उठकर काम करने की अपील की गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्र में यह भी दावा किया कि पार्टी के पदों पर उन लोगों का कब्जा है जो वेतन के आधार पर काम कर रहे हैं और पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। ये नेता पार्टी की विचारधारा से परिचित नहीं हैं। दरअसल 14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र (monsoon session) से पहले कांग्रेस के सभी नेता एक बार फिर वर्चुअल तरीके से इकट्ठा होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर स्थिति स्पष्ट हो।

Related Articles

Back to top button