ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
देश

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश, कैदी से हुआ था झगड़ा

चेन्नई। पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने पिछली रात जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की। नलिनी वेल्लोर जेल में बंद है जहां उसने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस बारे में नलिनी के वकील पुगलेंती ने जानकारी दी।

नलिनी के वकील पुगलेंती ने के मुताबिक, जेल में पिछले 29 साल से बंद नलिनी के साथ ऐसा पहली बार हुआ जब उसने खुदकुशी करने की कोशिश की। वकील ने बताया कि जेल में नलिनी और एक कैदी के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। नलिनी का जिससे झगड़ा हुआ था, वह भी उम्र कैद की सजा में बंद है। उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

वकील ने कहा कि नलिनी ने ऐसी कोशिश पहले कभी नहीं की, इसलिए इसकी असली वजह जानने की कोशिश हो रही है। पुगलेंती ने कहा कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल में बंद है। उसने आग्रह किया है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। वकील पुगलेंती ने कहा कि मुरुगन की इस मांग को कोर्ट में उठाया जाएगा।

पिछले 29 सालों से जेल में नलिनी

राजीव की हत्या की दोषी नलिनी 29 सालों से जेल में बंद है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक कैद काट रही महिला है। वह एलटीटीई के लिए काम करने वाले मुरुगन श्रीहरण की करीबी सहयोगी थी। दोनों ने शादी कर ली थी। जब नलिनी को गिरफ्तार किया गया तब वह दो महीने की गर्भवती थी। जेल में ही उसने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं लड़की अरिथ्रा अब लंदन में डॉक्टर है। चेन्नई में जन्मी नलिनी ने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की थी और श्रीहरण के उसकी जिंदगी में आने से पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।

Related Articles

Back to top button