ब्रेकिंग
कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, सोते समय अपार्टमेंट में आग लगने से दो की मौत दुनिया की तीन महाशक्तियां पहली बार करेंगी त्रिपक्षीय बैठक, शेनझेन में जुटेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुति... रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज
विदेश

मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने खुद को गोली मारी, अस्‍पताल में भर्ती, हालत नाजुक

इंफाल। मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार ने शनिवार दोपहर अपने कार्यालय में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उनका यहां राज मेडिसिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू सहित राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि कुमार की हालत गंभीर है, लेकिन इलाज का उन पर असर हो रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत में सुधार होते ही उन्हें दिल्ली भेज दिया जाएगा। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुमार की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज की खातिर दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इंफाल से हवाई मार्ग से दिल्ली जाने में लगभग तीन घंटे लगते हैं। यह तब तक नहीं किया जा सकता जब तक कि उनकी स्थिति में सुधार नहीं होता।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आइपीएस अधिकारी कुमार ने मणिपुर राइफल्स कंपाउंड स्थित अपने कार्यालय में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने अपने कक्ष के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो में संयुक्त निदेशक के रूप में काम करने के बाद कुमार को इस साल की शुरुआत में अपने मूल कैडर में वापस भेज दिया गया था।

वह सशस्त्र पुलिस के प्रभारी थे और उन्हें पांच जुलाई को कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि कुमार एक महत्वपूर्ण अधिकारी हैं। यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्हें इस विश्वास के साथ कानून और व्यवस्था का प्रभार दिया गया कि यह उनके अधीन बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button