ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गये परिवार के परिजनों को सरकार ने दी तीन लाख रुपये की मद्द

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला प्रशासन ने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए परिवार के तीन सदस्यों के निकटतम परिजन को तीन लाख रुपय की अनुग्रह राशि प्रदान की। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि परिवार को रेड क्रॉस की ओर से 30 हजार रुपये नकद भी दिये गये। शुक्रवार की रात पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार की चपेट में आकर कारमारा गांव निवासी एक दंपति और उनके किशोर बेटे की मौत हो गई। परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया।

प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने आज पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपय और रेड क्रॉस की ओर से 30 हजार रुपये नकद की अनुग्रह राशि दी। उन्होंने बताया कि यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और उनके रिश्तेदारों से भेंट कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button