ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

पुंछ में एक ही परिवार से उठे तीन जनाजे, अंतिम विदाई पर रो पड़ा पूरा गांव

जम्मू:  जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के भारी गोले की चपेट में आकर मारे गए एक दंपती और उनके बेटे को ग्रामीणों ने शनिवार को अश्रुपूर्ण विदाई दी। शुक्रवार रात को पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में मोर्टार का एक गोला कारमारा गांव में उक्त दंपती के घर पर आकर फटा था जिसकी चपेट में आकर मोहम्मद रफीक (58), उनकी पत्नी राफिया बी (50) और उनके 16 वर्षीय बेटे इरफान की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि तीनों को उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया गया। उनकी अंत्येष्टि में गांव तथा आस-पास के इलाकों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करने और रहवासी इलाकों को निशाना बनाने पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक ग्रामीण ने कहा,”घटनाएं हमारे लिए आम हो गई हैं। हमें इन्हें कब तक बर्दाश्त करना होगा?” अधिकारियों ने बताया कि तीनों की अंत्येष्टि में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि रफीक पार्टी का प्रमुख कार्यकर्ता था। उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब पूरी दुनिया कोविड-१९ महामारी से जूझ रही है, पाकिस्तान की सेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने में व्यस्त है और अमानवीय तरीके से आम नागरिकों को निशाना बना रही है।

कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने भी रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान की गोलाबारी की आलोचना की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे की तथा सीमा पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा,” पकिस्तान की सेना की ओर से किए जा रहे अमानवीय कृत्यों से बचाव के लिए बनाए जा रहे सामुदायिक बंकरों और सुरक्षा शेड के निर्माण में देरी से हालात और खराब हो गए।”

Related Articles

Back to top button