ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

राहुल गांधी के तंज पर जावड़ेकर बोले- कांग्रेस सिर्फ ट्वीट करने वाली पार्टी, खुद पर दे ध्यान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को सिर्फ ट्वीट करने तक ही सीमित माना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रोज ट्वीट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी केवल ट्वीट करने तक ही सीमित है। मंत्री ने आगे कहा कि एक के बाद एक, राज्य इस बात का सबूत हैं कि कांग्रेस काम नहीं कर रही है। बता दें कि मंगलवार को ही राहुल गांधी ने भाजपा पर सरकारें गिराने का आरोप लगाया है।

जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस काम नहीं कर रही है सिर्फ ट्वीट करती है। कांग्रेस इस समय हर तरीके से केंद्र पर हमला करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया था। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए तंज कसा।

वहीं, राहुल गांधी के तंज के बाद भाजपा मंत्री ने भी कांग्रेस के लिए खिलाफ जमकर हमला बोला। जावड़ेकर ने ट्वीट कह कहा, ‘राहुल गांधी जी अपनी पिछले छह महीने में उपलब्धियों पर भी ध्यान दें। फरवरी- शाहीन बाग और दंगे, मार्च- ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश को गंवाना, अप्रैल- प्रवासी मजदूरों को उकसाना,  मई- कांग्रेस की ऐतिहासिक हार की छठी सालगिरह, जून- चीन का बचाव करना, जुलाई- राजस्थान में कांग्रेस पतन के कगार पर।’

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि राहुल बाबा आप भारत की उपलब्धियां भी लिख लें। इनमें कोरोना के खिलाफ जंग जारी है, औसत केस के मुकाबले में देश की स्थिति बेहतर है, सक्रिय मामले और मौत के आंकड़े में अमेरिका के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर है। आपने मोमबत्तियां जलाने का मजाक उड़ाकर देश की जनता और कोरोना योद्धाओं का मजाक उड़ाया है।

BJP की उपलब्धियां गिनाते हुए राहुल ने किया हमला

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था, फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- MP में सरकार गिराई, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की 6वीं सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसी पर ही उन्होंने आगे लिखा, इन्हीं वजहों से देश कोरोना की लड़ाई में आत्मनिर्भर है। हालांकि, इसपर भाजपा नेता ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को काम ना करने वाली पार्टी करार दिया और कहा कि वे बस ट्वीट करते हैं।

Related Articles

Back to top button