ब्रेकिंग
Sagar University News: पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता पर बेशकीमती फर्नीचर और किताबें ले जाने के गं... Sheopur Land Dispute: श्योपुर में मंदिर की दान दी गई जमीन पर दबंगों का कब्जा; स्थानीय निवासियों ने प... Neymar News: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार 5वीं बार बनने जा रहे हैं पिता; गर्लफ्रेंड ब्रुना ने वीडि... Govinda Hair Patch News: सुनीता आहूजा ने बताया GOAT का गलत मतलब; ट्रोलिंग के बाद अब गोविंदा को लेकर ... Iran-US Nuclear Deal: परमाणु समझौते से पहले ईरान को मिले 9 अरब डॉलर; अमेरिका की देखरेख में हुई पूरी ... PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ...
देश

लद्दाख में कोविड-19 से दूसरी मौत, आठ नए मामले मिले

लेह : लद्दाख में कोविड-19 के कारण एक और मरीज की मौत के बाद महामारी से यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई जबकि आठ नए मामलों के सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,159 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करगिल जिले में शुक्रवार को एक अस्पताल में हरदास गांव के 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। अधिकारियों ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस मरीज की मौत के साथ ही लद्दाख में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर दो हो गया है। इससे पहले लेह जिले में एक जून को मौत के कुछ घंटों बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी नाग्याल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। धिकारियों ने कहा कि लेह जिले में पांच और मामले मिले हैं जबकि करगिल में तीन मामले मिले हैं।

शनिवार को 12 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या घटकर 172 हो गई है। लेह में 142 मरीजों का और करगिल में 30 मरीजों का इलाज हो रहा है।

Related Articles

Back to top button