सपना चौधरी के नए गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, देखा जा रहा है बार-बार

नई दिल्ली। हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी क फैंस को हमेशा ही उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं यूट्यूब पर उनके नए ही नहीं बल्कि पुराने वीडियो भी जबरदस्त वायरल होते हैं। इसी बीच सपना चौधरी लंबे समय के बाद एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने से रिलीज होते ही यूट्यब पर धमाल मचा दिया है। सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना ‘जलेबी’ है। इस गाने में सपना ने अपने ठुमको से लोखों का दिल जीत लिया है।
सपना चौधरी के नए गाने ‘जलेबी’ ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। उनका ये गाना यूट्यूब पर 8 जुलाई को रिलीज हुआ था। अबतक इस गाने को 28 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया है। वहीं सपना के इस गाने के बोल बिंदर दनोदा ने लिखे हैं। इसके साथ ही इस गाने का म्यूजिक वीआर ब्रॉस ने दिया है। गाने में सपना चौधरी, बिंदर दनोदा के साथ दिखाई दे रही हैं।
सपना चौधरी के करियर की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना ने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।






