ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, डॉक्टर आज करेंगे ऑपरेशन

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को थूलियम लेजर विधि से एक छोटा सा ऑपरेशन किया जा सकता है।गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने बताया, ‘‘डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की है। इसके बाद उन्हें थूलियम लेजर विधि से ऑपरेशन की सलाह दी गई है। उनके ऑपरेशन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अगर वे आते हैं तो डॉक्टरों की टीम मंगलवार को उनका ऑपरेशन करेगी।’’अस्पताल के डॉक्टर सुनील डागर का कहना है कि मुलायम सिंह यादव का परीक्षण किया गया और कुछ उपचार के बाद उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह को यूरिन रुकने की दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी मुलायम सिंह को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। मुलायम सिंह 17वीं लोकसभा में शपथ लेने भी व्हीलचेयर पर ही पहुंचे थे और तय समय से पहले ही शपथ ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button