ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

पश्चिम बंगाल में दहशत का माहौल, 4 आतंकवादी गिरफ्तार

कोलकाताः कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कोलकाता से तीन बांग्लादेशी नागरिकों समेत आतंकवादी संगठन नियो-जेएमबी (जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।सूचना मिलने पर, एसटीएफ के अधिकारियों ने सियालदाह रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल के पास से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादी संगठन नियो-जेएमबी/आईएस (इस्लामिक स्टेट) के सदस्यों- मोहम्मद जिया-उर-रहमान  और मेमन-उर-राशिद  को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एम मोबाइल फोन, जिसमें तस्वीरें, वीडियो, जेहादी साहित्य और जेहाद पर किताबें बरामद की गईं।’’उनसे पूछताछ के बाद अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद साहीन आलम और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में रहने वाले रोबी-उल-इस्लाम  को मंगलवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से भी जिहादी साहित्य बरामद किया गया।’’ तीनों बांग्लादेशी नागरिक अपने देश में गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत में शरण लिए हुए थे। वे यहां अपने संगठन में भर्ती करने और आर्थिक सहयोग इकट्ठा करने के गतिविधियों में भी शामिल थे।

गिरफ्तार हुआ भारतीय व्यक्ति भी इसी संगठन का सदस्य है और उसने उन्हें यहां शरण देने के साथ-साथ भर्ती करने और यहां से रुपये इकट्ठे करने में सहायता की। अधिकारी ने कहा, ‘‘ये सभी लोग सोशल मीडिया पर अपने एजेंडे के प्रचार में सक्रिय थे। उनके कब्जे से कई सारे डिजिटल दस्तावेज, वीडियो और ऑडियो फाइल्स के साथ-साथ जिहादी किताबें बरामद हुई हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button