ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

दिल्ली सरकार ने फिर शुरू की ‘डोर स्टेप डिलीवरी’, अब घर बैठे उठा सकते हैं 100 सरकारी सेवाओं का लाभ

दिल्लीवासी अब आय प्रमाण पत्र (income certificate), ड्राइविंग लाइसेंस और पानी के नए कनेक्शन से संबंधित सेवाओं की ‘डोरस्टेप डिलीवरी’ (Door step delivery) का लाभ उठा सकते हैं, क्योंकि आप सरकार (AAP Government) ने अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को फिर से शुरू कर दिया है, जो Covid-19 महामारी के कारण लगभग पांच महीने से निलंबित थी। सरकार के अनुसार, अपने दरवाजे पर सूचीबद्ध सेवाओं का लाभ उठाने के इच्छुक लोग स्पॉट बुकिंग के लिए 46 केंद्रों में से किसी एक पर जाने के अलावा, 1076 पर कॉल कर सकते हैं या ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि सरकार ने डोर स्टेप डिलीवरी योजना शुरू की है। इसके सुचारू संचालन में कुछ समय लगेगा क्योंकि लॉकडाउन के दौरान काफी समय तक ये सेवाएं निलंबित रहीं थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी 100 सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन लोगों को इसके बारे में उचित जानकारी नहीं है। हम अगले सप्ताह एक प्रचार अभियान शुरू करेंगे

दिल्लीवासियों के घरों पर प्रदान की जाने वाली 100 सेवाओं में जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाणपत्र, सीवर कनेक्शन, डुप्लीकेट राशन कार्ड, लर्नर्स लाइसेंस, डुप्लीकेट वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button