ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
देश

एक्ट्रेस से सांसद बनी मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां ने इस अंदाज में ली शपथ

लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी से चुनाव जीती बंगाली एक्ट्रेस ने लोकसभा पद की शपथ ली है। 17वीं लोकसभा में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल से चुनाव जीतने वाली बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां मंगलवार को संसद शपथ लेने पहुंची। एक्ट्रेस से सांसद बनी दोनों स्टार्स ने शपथ लेने के बाद स्पीकर ओम ब‍िड़ला के पैर छूकर आशीर्वाद ल‍िया। संसद सत्र में नुसरत जहां पारंपर‍िक अंदाज में नजर आईं। न्यूलीवेड नुसरत ने माथे पर स‍िंदूर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहना हुआ था। बता दें नुसरत जहां ने ब‍िजनेसमैन न‍िख‍िल जैन संग 19 जून को टर्की के बोडरम स‍िटी में शादी की है। शादी में व्यस्तता के चलते नुसरत जहां संसद सत्र के पहले द‍िन शपथ लेने नहीं पहुंच सकी थीं।

ANI

@ANI

: TMC’s winning candidate from Basirhat (West Bengal), Nusrat Jahan takes oath as a member of Lok Sabha today.

Embedded video

769 people are talking about this

नुसरत की शादी में उनकी करीबी दोस्त मिमी चक्रवर्ती भी नजर आई थीं। दोनों ही स्टार को सोशल मीड‍िया पर इस वजह से काफी ट्रोल किया गया था। यूजर्स का कहना था कि शादी और र‍िसेप्शन के लिए नुसरत जहां के पास समय है लेकिन संसद में शपथ लेने के लिए वक्त नहीं। एक यूजर ने ल‍िखा, जब आपको संसद सत्र के बारे में पता था, फिर तो शादी की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता था। ये हैं कोलकाता की सांसद। जो शादी में व्यस्त हैं। आप कैसे ज‍िम्मेदारी न‍िभा सकती हैं। संसद में शपथ लेने पहुंची मिमी चक्रवर्ती स‍िम्पल सूट में नजर आईं। मिमी ने शपथ लेने के बाद स्पीकर ओम ब‍िड़ला के पैर छूकर आशीर्वाद ल‍िया।

ANI

@ANI

: TMC’s winning candidate from Jadavpur (West Bengal), Mimi Chakraborty takes oath as a member of Lok Sabha.

Embedded video

264 people are talking about this

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button