ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...
खेल

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की अचानकर तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

मुंबई : वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को बेचैनी की शिकायत के बाद मंगलवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल त्रिनिदाद के 50 साल के लारा को यहां एक कार्यक्रम के दौरान बेचैनी की की शिकायत करने पर परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। इस पूर्व क्रिकेटर को क्यों भर्ती कराया गया। इस पर अस्पताल अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनकी हालत को लेकर उनके कुछ समय में बयान जारी करने की उम्मीद है।
मौजूदा विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के लिए विश्लेषक की भूमिका निभाने के लिए लारा भारत आए थे। बायें हाथ के इस महान बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 131 टेस्ट में 52 . 89 की औसत से 11953 रन बनाए। उन्होंने 299 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 40 . 17 की औसत से 10405 रन जुटाए। वह टेस्ट पारी में 400 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button