ब्रेकिंग
All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र...
देश

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने लोकसभा में बताया, भारत में 92 फीसद कोरोना के मामले माइल्ड

नई दिल्ली। समय पर उठाए गए लॉकडाउन जैसे कड़े कदमों की वजह से देश में 37 से 78 हजार लोगों को मौत से बचाया जा सका है। यह दावा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने लोकसभा में किया। हर्षवर्धन ने बताया कि देश में कोरोना के कुल मरीजों में 92 फीसद माइल्ड श्रेणी के हैं। केवल 5.8 फीसद मरीजों को ही आक्सीजन सपोर्ट और 1.7 फीसद को आइसीयू में रखने की जरूरत पड़ रही है।

हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले चार महीने में सरकार पूरे देश में कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई की पुख्ता तैयारी करने में सफल रही है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ के आह्वान और कड़ाई से लॉकडाउन लागू करने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इन कठोर कदमों की वजह से शुरुआती दौर में संक्रमण के फैलने की गति को रोकने में अहम सफलता मिली। इस कारण 14 से 29 लाख तक लोगों को संक्रमण से बचाने में सफलता मिली।

हर्षवर्धन ने कहा कि शुरुआत में सरकार के उपायों की वजह से कोरोना के संक्रमण को कम करने में सफलता मिली जिससे तैयारियों का मौका मिल गया। अप्रैल तक टेस्टिंग किट के लिए पूरी तरह से आयात पर निर्भर देश अब इस मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुका है। उन्‍होंने बताया कि पीपीई किट, एन-95 मास्क और वेंटीलेटर जैसे जरूरी उपकरणों के मामले में भी देश आत्‍मनिर्भर हुआ है।

हर्षवर्धन ने कोरोना के संक्रमण के प्रबंधन में भारत की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में पिछले शुक्रवार तक 2.79 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 9.05 लाख लोगों की मौत चुकी है। इस तरह दुनिया का औसत मृत्युदर 3.2 फीसद है। वहीं भारत में शुक्रवार तक 45,62,414 केस और इससे 76,271 मौतों के साथ मृत्युदर 1.67 फीसद ही है। वहीं भारत में रिकवरी रेट भी 77.65 फीसद पहुंच गया है। प्रति 10 लाख जनसंख्या के हिसाब से भी देखें तो भारत में केवल 55 लोगों की मौत हुई है जबकि दुनिया के विकसित देशों में 600 मौतें हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button