ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
टेक्नोलॉजी

गूगल प्ले स्टोर से रिमूव की गई Paytm app, जानें आखिर क्यों गूगल को लेना पड़ा यह निर्णय

डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm की मेन एप्प को गूगल प्ले स्टोर से शुक्रवार को रिमूव कर दिया गया है। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक Paytm एप्प गूगल की गैम्बलिंग पॉलिसीज़ यानी कि जुआ नीतियों का उल्लंघन कर रही थी, इसी लिए Paytm एप्प को गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया है। शुक्रवार को Google ने कहा है कि Play Store ऑनलाइन कैसीनो और अन्य अनियमित जुआ एप्स को प्रतिबंधित करता है जो भारत में खेल सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान करती हैं। इस एप्प को लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग से एक दिन पहले रिमूव किया गया है। Paytm एप्प कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन कर रही थी। इस बात की जानकारी सबसे पहले TechCrunch द्वारा दी गई है।

आपको बता दें कि Paytm एप्प के भारत में 50 मिलीयन एक्टिव यूजर्स हैं। इस एप्प का यूजर्स सबसे ज्यादा इस्तेमाल एक दूसरे को मनी ट्रासफर करने के लिए करते हैं, लेकिन इसे अचानक से अब गूगल प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button