ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
देश

सुशासन और जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने आज 3.5 साल पूरे कर लिए हैं। सुशासन और जीरो टालरेंस आन करप्शन सरकार की प्राथमिकता में है और हमने लोगों से 80-85 फीसद वादे पूरे किए हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ई-कैबिनेट, ई-आफिस, सीएम डैश बोर्ड उत्कर्ष, सीएम हेल्पलाईन 1905, सेवा का अधिकार और ट्रांसफर एक्ट की पारदर्शी व्यवस्था के चलते कार्यसंस्कृति में गुणात्मक सुधार हुआ है। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस सरकार की प्रमुख नीति है। इन्वेस्टर्स समिट के बाद पहले चरण में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। अगले डेढ़ वर्ष में इसे 40 हजार करोड़ तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना

कहा, राज्य सरकार वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना पर काम कर रही है। इसमें चार वानर रेस्क्यू सेंटरों की स्थापना, 125 किमी जंगली सूअर रोधी दीवार, 50 किमी सोलर फेंसिंग, 13 किमी हाथी रोधी दीवार, 250 किमी हाथी रोधी खाइयों का निर्माण शामिल है। महिला पौधालयों की स्थापना पर भी काम किया जा रहा है, जिसमें कि लगभग 20 हजार महिलाओं को रोजगार सम्भावित है। एक वैश्विक स्तर का साईंस कालेज और प्रदेश के 5 हजार स्कूलों में हिमालय इको क्लबों की स्थापना की कार्ययोजना भी बनाई गई है।

नए पर्यटन केद्रो का विकास

13 डिस्ट्रिक्ट-13 न्यू डेस्टीनेशन से नए पर्यटन केंद्रों का विकास हो रहा है। होम स्टे योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जलसंरक्षण और जलसंवर्धन पर काफी काम किया गया है। प्रदेश की नदियों, झीलों, तालाबों और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक जनअभियान शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री आज पिथौरागढ़ के दौरे पर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावितों के लिए स्थापित राहत शिविरों का निरीक्षण कर प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। आपदा राहत शिविरों के निरीक्षण के उपरांत वह नवनिर्मित कार पार्किंग एवं नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह विभागीय अधिकारियों के साथ जिला समीक्षा बैठक व कार्यकर्त्‍ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम पिथौरागढ़ में करने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को देहरादून लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button