ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन
देश

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता की लखीमपुर खीरी में गोली मारकर हत्‍या, आरोपित चाचा गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गुरुवार की देर रात लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अमन की गोली मार के हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इन दिनों अमन अपने घर आए हुए थे। बीती रात सौतेले चाचा ने जमीनी विवाद के चलते भतीजे अमन की हत्‍या कर दी। आननफानन में परिजन सीएचसी लेकर भागे, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पेट और छाती के बीच लगी गोली, आरोपित गिरफ्तार

मामला गोला कस्‍बे का है। लक्ष्मीनगर मौहल्‍ला निवासी रामराखन बाजपेई अपने दो पुत्र विजय और अभय के साथ रहते हैं। जबकि रामराखन की दूसरी पत्नी से पुत्र कुलदीप बाजपेई कुछ दूरी पर अलग मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। इन दिनों कोरोना वायरस के चलते विजय का बेटा लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र नेता अमन बाजपेई (22) लखनऊ से घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 11 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। लगभग सौ कदम की दूरी पर घर के बाहर सौतेले चाचा कुलदीप (30) पुत्र रामराखन बाजपेई से भूमि विवाद को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद कुलदीप ने अवैध असलहे से अमन को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर अमन के पिता विजय व भाई अभय दौड़कर भागते हुए पहुंचे। अमन जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। पास से देखने पर पता चला कि उसके सीने में गोली दागी गई है। इसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पीडि़त पिता विजय बाजपेई ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

क्‍या कहती है पुलिस ?

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि पारिवारिक भूमि विवाद का मामला था। जिसमें सौतेले चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर एसपी के पीआरओ ने बताया कि इस हत्याकांड के आरोपित कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जोकि मृतक अमन का चाचा बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button