ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा!- NIC पर साइबर अटैक, PM-NSA समेत कई की जानकारियां थीं मौजूद

बीते दिनों चीन द्वारा भारत में करीब 10 हजार भारतीयों की जासूसी करवाने का खुलासा हुआ था। वहीं अब नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के कई कंप्यूटरों में हैकर्स की सेंधमारी करने की खबर है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने इस मामले में सितंबर के शुरुआत में ही केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक इस साइबर हमले में NIC के कई कम्प्यूटरों को निशाना बनाया गया और संवेदनशील जानकारियों को उड़ा लिया गया। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर में भारतीय सुरक्षा, नागरिक, बड़े VIP हस्तियों से जुड़ा डाटा रहता है, इनमें प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तक का डाटा भी शामिल होता है, ऐसे में साइबर हमला बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये साइबर अटैक बेंगलुरु बेस्ड एक फर्म की तरफ से किया गया है और इसके तार अमेरिका से जुड़ रहे हैं। NIC के कर्मचारियों को एक मेल आया था जिसने उस मेल के लिंक को क्लिक किया उसका डाटा गायब हो गया। इस साइबर हमले में करीब 100 कंप्यूटर्स को निशाना बनाया गया था जिसमें कुछ NIC के थे और कुछ IT मंत्रालय से जुड़े थे। इस मामले के बाद एनआईसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया है, अभी इस मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button